फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mahila Congress burnt the effigy of the government

महिला कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress burnt the effigy of the government
बागेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से नाराज महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। सरकार से आम आदमी की परेशानी को देखते हुए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम नियंत्रित करने की मांग की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रावल ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत हर घर में रसोई गैस पहुंचाकर वाहवाही लूटी थी, अब सिलिंडर के दाम बढ़ाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। रोजाना बढ़ रही महंगाई से आम आदमी का जीना दुश्वार होता जा रहा है। केंद्र सरकार के वादे और नारे खोखले साबित हो रहे हैं। धरातल पर केवल महंगाई और बेरोजगारी ही नजर आ रही है। इस मौके पर प्रदेश सचिव इंद्रा जोशी, नगर महिला अध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू, जिलाध्यक्ष महिला सेवादल सुनीता टम्टा, कमला जोशी, मंजू जोशी, अनीता लोबियाल, गंगा देवी, राजेंद्र टंगड़िया, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, भैरवनाथ टम्टा, जिला महामंत्री बबलू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed