फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lumpy virus: 55 animals tested in eight villages

लंपी वायरस : आठ गांवों में 55 पशुओं की हुई जांच

Mon, 08 May 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 08 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lumpy virus: 55 animals tested in eight villages
बागेश्वर के हड़बाड़ गांव में लंपी वायरस से पीड़ित मवेशी की जांच करते पशु चिकित्सक। संवाद
बागेश्वर। मवेशियों में लंपी स्किज डिजीज के तेजी से फैलाव को देखते हुए पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। एक ओर पशुपालकों को बीमारी के लक्षणों की जानकारी देकर सतर्क किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं। विभाग ने संवाद वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से जिला मुख्यालय के समीप आठ गांवों में 55 से अधिक लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन

सोमवार को आरे, पंद्रहपाली, गौरीउडियार, हड़बाड़, छौना, पुरकोट, बचीगांव और द्वारसों में पशु चिकित्सक डॉ. कमल तिवारी ने सोसायटी के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर मवेशियों की जांच की। जांच में अधिकांश मवेशियों में लंपी के लक्षण मिले। चिकित्सक डॉ. तिवारी ने बताया कि कुछ पशुओं की हालत अधिक खराब है जबकि अधिकतर पशुओं में बीमारी प्रारंभिक चरण में है। जिनकी बीमारी पहली स्टेज में है उन्हें दो से तीन दिन में दवा से लाभ हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा ने बताया कि लंपी वायरस को देखते हुए गांव-गांव में संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सकों और स्टाफ के नंबर जारी कर दिए गए हैं। पशुओं के बीमार होते ही तत्काल इलाज शुरू करने पशु दो-तीन दिन में ठीक हो जाएंगे। इस मौके पर सोसायटी के संरक्षक जयंत भाकुनी, अध्यक्ष संतोष फुलारा, उपाध्यक्ष मीनू तिवारी, सह सचिव अंजू पांडेय, दीपक खेतवाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
सीवीओ डॉ. चंद्रा ने बताया कि पशुपालक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल तिवारी बागेश्वर के मोबाइल नंबर 94101-11608, डॉ. देवेंद्र राणा क्षेत्र बोहाला के नंबर 87914-17837, डॉ. अशोक कुमार क्षेत्र कांडा के नंबर 94101-68474, डॉ. पंकज पाठक क्षेत्र गरुड़ के नंबर 94129-28281, डॉ. तेजेंद्र राणा डंगोली के नंबर 94109-14797, डॉ. राजेंद्र चंतोला कपकोट के नंबर 94105-14874, डॉ. सुनीता क्षेत्र सौंग के नंबर 88590-81063, डॉ. विजय कुमार कर्मी/खाती के नंबर 70607-45943, डॉ. पैनी आर्य स्यांकोट के नंबर 75791-7594 और डॉ. पूजा जोशी शामा के मोबाइल नंबर 9456727321 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed