फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Long leave of doctors increased the difficulties for the patients of bageshwar

चिकित्सकों के लंबे अवकाश ने बढ़ाईं मुश्किलें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Long leave of doctors increased the difficulties for the patients of bageshwar
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर के चिकित्सकों का लंबा अवकाश मरीजों पर भारी पड़ने लगा है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट के बाद ईएनटी सर्जन भी लंबे अवकाश पर चली गई हैं। लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज से आए मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। उपचार के लिए आए लोगों को निराश होकर घर को लौटना पड़ा। जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट करीब छह माह से अवकाश पर हैं। ईएनटी सर्जन भी एक माह से अवकाश पर हैं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से जिला अस्पताल में मात्र तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। बैजनाथ सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड करते हैं। तीन ही दिन अल्ट्रासाउंड होने से गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट और ईएनटी सर्जन की अवकाश की अवधि पूरी हो गई है। दोनों काम पर नहीं लौटी हैं। दोनों चिकित्सकों की अनुपस्थिति लगाई जा रही है।
विज्ञापन

केस एक : ईएनटी सर्जन कक्ष के बाहर कपकोट के प्रमोद कुमार खड़े थे। प्रमोद ने बताया कान में लंबे समय से दर्द है। इसके उपचार के लिए वह अस्पताल आए थे। चिकित्सक के अवकाश रहने की जानकारी मिलने से वह लौट गए।
विज्ञापन

केस दो : मंडलसेरा की कलावती देवी नाक की हड्डी के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थीं। कुछ देर चिकित्सक की खोज में ईएनटी कक्ष के बाहर खड़ी रही। बताया कि वह तीसरी बार अस्पताल आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन: अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर पगना के खुशाल सिंह बैठे थे। अल्ट्रासाउंड न होने की जानकारी मिलने से वह निराश होकर घर को लौट गए। बताया कि पेट में तकलीफ के बाद चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed