फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Line broken due to falling trees, power failure in 25 villages

पेड़ गिरने से टूटी लाइन, 25 गांवों की बिजली गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Line broken due to falling trees, power failure in 25 villages
बागेश्वर। जिले में बारिश के कारण बिजली लाइनों के टूटने का असर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। कपकोट से कर्मी को जोड़ने वाली 33000 वोल्ट की बिजली की लाइन चीड़ का पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गई। इससे इस लाइन से जुड़े 25 गांवों की बिजली गुल हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश के कारण तिलाड़ी इंटर कॉलेज के पास जंगल से भूस्खलन हुआ। मलबे की जद में आने से एक चीड़ का पेड़ टूटकर कर्मी को जोड़ने वाली बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे बिजली की लाइन के तार टूट गए। इससे ढोक्टीगांव, सुलमती, फुलवाड़ी, सरण, सापुली, गुंठन, बघर, कर्मी तोली, पुलकती, विनायक धार, भगदानू, खर्किया, वाछम, खाती सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव में चलने वाले आटा चक्की सहित अन्य लघु उद्योग भी ठप हो गए। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में बिजली की आंखमिचौली ने बढ़ाई परेशानी
बागेश्वर। पिछले तीन दिनों से नगर की बिजली आपूर्ति भी चरमराई हुई है। बुधवार को ठाकुरद्वारा, कठायतबाड़ा क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को नगर क्षेत्र में भी समय-समय पर बिजली कटौती होती रही। बिजली की आंखमिचौली से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द समस्या का निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कपकोट-कर्मी बिजली लाइन पर चीड़ का पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं, जिन्हें जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर में आ रही समस्या का भी जल्द निदान किया जाएगा।
भाष्कर पांडेय, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed