{"_id":"5c2a5cfebdec2256ec3d04c6","slug":"lights-princess-and-spirit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी, प्रियांशी और भावना ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी, प्रियांशी और भावना ने मारी बाजी
Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
राउमावि लेटी में प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। बालिका पंचायत दिवस के मौके पर राउमावि लेटी में बालिका पंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगांरग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय प्रांगण में हुई भाषण प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम, भावना द्वितीय और प्रियांशी तृतीय रही। परंपरागत परिधान में प्रियांशी प्रथम, बबीता द्वितीय रही। साहित्य सृजन के तहत कविता और कहानी में भावना प्रथम और नेहा द्वितीय रही। प्रधानाचार्य जोशी ने महिला अधिकारों, व्यक्तिगत, सामाजिक, राजनीतिक और विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। एसएमसी अध्यक्ष कुंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका कमला टम्टा ने किया। वहां ललित मोहन टम्टा, प्रेेेम प्रकाश उपाध्याय, राजीव टम्टा और नंदन सिंह थे। ब्यूरो