{"_id":"5adb77774f1c1b84098b5d39","slug":"lightning-will-light-up-208-of-60-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से जल्द रोशन होंगे 60 गांवों के 208 तोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से जल्द रोशन होंगे 60 गांवों के 208 तोक
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
S
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक अंधेरे में डूबे जिले के 60 गांवों के 208 तोक जल्दी बिजली से रोशन होंगे। ऊर्जा निगम ने दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत सुविधा से वंचित तोकों तक लाइनें बिछाने की तैयारियां शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली के पोल यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जिले के बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट ब्लॉकों के 60 गांवों के 208 तोक विद्युत सुविधा विहीन हैं। इन तोकों में रहने वाले लोगों को केरोसिन या फिर छिलकों की रोशनी में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ता है। बिजली नहीं होने से लोग टीवी, मोबाइल तक नहीं रख सकते हैं। देर से ही सही सरकार ने बिजली सुविधा से वंचित घरों को रोशन करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बागेश्वर ब्लॉक के पांच गांवों के सात तोक, गरुड़ के 19 गांवों के 45 तोक और कपकोट ब्लॉक के 36 गांवों के 156 तोकों में स्थित घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। कुल 208 तोकों तक बिजली पहुंचाने में लगभग 17 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। गांवों को बिजली से जोड़ने की कार्रवाई शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
बिजली सुविधा से वंचित तोकों तक दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली पहुंचाई जानी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिजली के पोल यहां पहुंच गए हैं। शीघ्र लाइनें बिछाकर सभी तोकों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। - भाष्कर पांडेय, ईई, ऊर्जा निगम बागेश्वर