फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lift irrigation scheme to be built on 13 hectares of land at a cost of Rs 1.18 crore

Bageshwar News: 13 हेक्टेयर जमीन में 1.18 करोड़ से बनेगी लिफ्ट सिंचाई योजना

Fri, 23 Jan 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lift irrigation scheme to be built on 13 hectares of land at a cost of Rs 1.18 crore
बागेश्वर। गैरखेत गांव के किसानों के लिए अच्छी खबर है। गांव की 13 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 1.18 करोड़ की लागत से बन रही योजना का लाभ इस साल के अंत तक किसानों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने सरयू नदी से बन रही लिफ्ट योजना के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण सिंचाई योजन की मांग कर रहे थे। लघु डाल विभाग की ओर से योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना के पूरे होने से किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन

सिंचाई का लाभ मिलने से कृषि व्यवस्थाएं मजबूत होंगी, किसानों की आय बढ़ाने में भी योजना मददगार साबित होगी। लघु डाल के एई रोशन कुमार ने बताया कि योजना के निर्माण के लिए एक साल का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय तिथि तक कार्य पूरा कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी, हरीश मेहरा, चंद्र सिंह कपकोटी, आनंद कपकोटी, गोविंद कपकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed