फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Life certificate in Bageshwar

पेंशनरों को राहत, जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि दो माह बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Life certificate in Bageshwar
बागेश्वर। राज्य सरकार के पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों को सरकार ने राहत प्रदान कर कोषागार, उपकोषागारों में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि दो माह के लिए बढ़ा दी है। सचिव उत्तराखंड शासन अमित सिंह नेगी ने 16 सितंबर को कोषागार पेंशन एवं हकदारी निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के माह में और पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन अनुमन्य होने के माह में वर्ष में एक बार सत्यापन कराने की व्यवस्था है। उन्हें जीवित प्रमाण पत्र कोषागार या उप कोषागारों में देना होता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने पेंशनरों को कोषागार, उपकोषागारों में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए सितंबर तक की छूट दी थी लेकिन अब जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की तिथि नवंबर तक बढ़ा दी गई है। शेष शर्तें यथावत रहेंगी। शासन के निर्णय से पेंशनरों को कोषागार, उपकोषागार के चक्कर काटने से फिलहाल राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed