फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Let there be at the DPC officer vacancies

तहसीलदार के रिक्त पदों पर कराई जाए डीपीसी

Sun, 10 Jul 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 10 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन

 पर्वतीय पटवारी महासंघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर नायब तहसीलदार और तहसीलदार के रिक्त पदों पर डीपीसी कराने की मांग की है। महासंघ का कहना है कि शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों पर डीपीसी हर साल करवाने के नियमों के बावजूद डीपीसी नहीं करवाई जा रही है। इससे राजस्व पुलिस, प्रशासनिक कार्यों के निस्तारण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। 

विज्ञापन



पर्वतीय पटवारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह मेहता के नेतृत्व में सीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि डीपीसी नहीं होने से प्रशिक्षित राजस्व निरीक्षक बिना प्रोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहेमहासंघ ने पांच सालों से लंबित राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन करने, सेवा विस्तार देने, एक माह का अतिरिक्त वेतन देने, प्रतिकर भत्ता, नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती में से 25 प्रतिशत पदों पर संवर्ग के कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं कराने, राजस्व उपनिरीक्षकों को राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण के लिए शीघ्र भेजने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित कुल नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएम को सौंपा।
विज्ञापन


देहरादून से लौटे प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि सीएम ने इन मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इनमें बागेश्वर जिलाध्यक्ष जगदीश परिहार, देवेंद्र कंडारी, नरेंद्र रावत, जितेंद्र थपलियाल, युवराज गोस्वामी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed