फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   leopard on cage, villagers scared

पिंजरे में फंसा तेंदुआ, दहशत बरकरार 

Thu, 20 Sep 2018 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 20 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
leopard on cage, villagers scared
बागेश्वर में पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
द्यांगण में लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात तेंदुआ कैद तो हो गया है लेकिन ग्रामीणों में दहशत, संशय बरकरार है। ग्रामीणों का कहना है कि नदीगांव में बच्ची को निवाला बनाने वाला तेंदुआ कम उम्र का है जबकि द्यांगण गांव में पिंजरे में फंसा तेदुआ 7-8 वर्ष की उम्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक आदमखोर गुलदार घूम रहे हैं। साथ में उनके शावक भी हैं। फारेस्टर प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है तथा उसकी उम्र लगभग 7-8 साल की है। पकड़े गए तेंदुए के आदमखोर होने पर संशय है। यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने रात्रि गश्त की दो टीमें गठित की हैं। पकड़े गए तेंदुए को छोड़ने के संबंध में उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।  
विज्ञापन


तेंदुए से भयभीत ग्रामीणों ने डीएम, डीएफओ को घेरा
नदीगांव में बुधवार शाम एक तेंदुए द्वारा एक बच्ची को निवाला बनाने की घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई महीनों से शहर सहित आस-पास के गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ था। कहा कि वन विभाग, प्रशासन की लापरवाही के चलते एक और मासूम की जान गई। बृहस्पतिवार रात भी गांव में तेंदुआ देखा गया। भयभीत ग्रामीणों ने रतजगा कर रात बिताई।    
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निकटवर्ती ग्राम द्यांगण, बहुली, नदीगांव, माजियाखेत सहित आस-पास के ग्रामीणों ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएफओ का घेराव किया। कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो गई है। बीते तीन महीनों में ही चार बच्चों को तेंदुए ने निवाला बना लिया है। दहशत के कारण ग्रामीणों का खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।  ग्रामीणों ने डीएम, डीएफओ को भी ज्ञापन सौंपा तेंदुए को पकड़ने की मांग की।


वहां पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, गोविंद कठायत, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, रंजीत दास, भूपेश कठायत, बबलू मटियानी, कमलदीप मटियानी, योगेश जोशी, प्रधान पंकज टम्टा, पूरन रावल, हरीश जोशी, नरेंद्र परिहार, गंगा जोशी, उमेश पांडे, कुंदन गोस्वामी शामिल थे। नदीगांव के ग्रामीणों ने विभिन्न तोक, रास्तों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed