फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard came to eat chicken imprisoned in cage

मुर्गी खाने आया तेंदुआ पिंजरे में कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard came to eat chicken imprisoned in cage
दीपक सिंह परिचर्चा के लिए बागेश्वर में तेंदुआ देखने पहुंचे। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शहर से सटे द्यांगड़ गांव में मुर्गी खाने आई मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। खबर फैलते ही आसपास के गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए। भीड़ कंट्रोल करने के बाद वन कर्मियों ने तेंदुए को वन परिसर पहुंचाया। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते द्यांगड़ में तेंदुआ आ गया। ग्रामीणों के अनुसार एक महिला पर उसने हमले का प्रयास भी किया था। ग्रामीणों की मांग पर वनकर्मियों ने पिछले गांव में पिंजरा लगाया था। इसमें एक मुर्गी रखी गई थी। बुधवार रात मुर्गी खाने आया तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

तेंदुआ पकड़े जाने की खबर पर मौके पर जमा भीड़ को संभालने में वन विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोग तेंदुआ को आदमखोर बताने लगे। लोगों का बढ़ता आक्रोश और भीड़ के चलते पिंजरे में कैद आदमखोर खुद को नुकसान न पहुंचा ले, इस वजह से वनकर्मियों ने पिंजरे को कपड़े और तिरपाल से ढक दिया। बाद में पिंजरे को सुरक्षित वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया, जहां पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वनाधिकारियों से मांगे तेंदुआ छोड़ने के सबूत
बागेश्वर। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि दो साल पहले तेंदुए ने एक बच्चे को मार दिया था। उससे पहले भी गांव में एक तेंदुआ पकड़ा गया था। इस पर ग्रामीणों ने शक जताया कि पहले पकड़े जा चुके तेंदुए ने ही उस बच्चे को मारा था। इसलिए दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस शंका का समाधान करवाने के लिए ग्रामीणों ने वनाधिकारियों से इस तेंदुए को छोड़ने वाले स्थल की सूचना फोटो, वीडियो समेत दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में गोविंद कठायत, सूर्यभानु दफौटी, दर्शन कठायत, प्रकाश चंद्र, बसंत कुमार आदि के हस्ताक्षर थे।
दो साल पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर तेंदुए ने नाती को मार दिया। सदमे से अब तक नहीं उबर सकी हूं। अब गांव में दोबारा तेंदुए की दहशत है। इस कारण परिजन समेत सभी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
- मधुली देवी
लोग जंगली जानवरों से परेशान हैं। सरकार जंगलों को बचा नहीं पा रही लेकिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम बनाकर ग्रामीणों को मरवाने का पूरा बंदोबस्त किया है। इसका विरोध करने पर केस झेलना पड़ता है।
- रमेश भंडारी
-
तेंदुए ने दो बच्चों को मारा था तो वन विभाग के खिलाफ आंदोलन किया था। तब प्रशासन ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। यह मामला अभी नहीं निपट सका है और आए दिन नोटिस आ रहे हैं।

- गोविंद कठायत
-
वनाधिकारियों को यहां तेंदुआ आने की सूचना पर विश्वास नहीं था। कई मिन्नतों के बाद पिछले हफ्ते पिंजरा लगाया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों, अधिकारियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
- दीपक सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed