Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard attacks two-wheeler riders, narrowly escapes death

Bageshwar News: दोपहिया सवार युवकों पर तेंदुए ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks two-wheeler riders, narrowly escapes death
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से कांडा की तरफ जा रहे दोपहिया वाहन सवार युवकों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में युवकों की जान बाल-बाल बची। तेंदुए से बचने के चक्कर में वाहन रपटने से दोनों चोटिल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम कृष्णा पाठक (23) और अनिल साह (24) निवासी कठायतबाड़ा नगर से कांडा की तरफ जा रहे थे। बाइक कृष्णा चला रहा था। गाड़गांव के समीप अचानक उनके आगे तेंदुआ आ गया। तेंदुए के हमले से युवक बाल-बाल बचे, लेकिन वाहन रपट गया। हादसे में दोनों युवक चोटिल हो गए। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि हादसे में अनिल को अधिक चोट लगी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद वन विभाग के रेंजर केवलानंद पांडेय, वन दरोगा तारा सिंह फर्स्वाण और वन आरक्षी चंदन राम अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। कांग्रेस नेता बालकृष्ण भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से नगर में बढ़ रहे तेंदुए की धमक को देखते हुए गश्त तेज करने की मांग की। रेंजर पांडेय ने बताया कि युवक तेंदुए को देखकर घबरा गए थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेंदुए ने युवकों पर हमला नहीं किया गया है। घटना के बाद टीम ने रात को क्षेत्र में गश्त भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed