फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard attacked the woman, seriously injured

Bageshwar News: घात लगाए तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 30 Jul 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 30 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the woman, seriously injured
बागेश्वर। कांडा तहसील के सानिउडियार गांव निवासी बुजुर्ग गोविंदी देवी (60) पत्नी मदन सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के सिर पर 60 टांके लगे हैं। जख्मी होने के बावजूद महिला ने डटकर तेंदुए का सामना किया और अपनी जान बचाने में कामयाब रहीं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

पतौजा कुचौली तोक निवासी गोविंदी देवी मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर के पास बने शौचालय में जा रही थीं। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर पीछे से हमला कर दिया जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गिर गईं। तब तक तेंदुआ उनके सिर के पीछे के हिस्से से मांस निकाल चुका था। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और वहां मौजूद लकड़ी, पत्थर से तेंदुए को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान तेंदुए ने दो-तीन बार फिर से पंजे से वार कर उनके कान, गर्दन और चेहरे पर जख्म कर दिए। इस बीच मदद के लिए आवाज सुनकर उनकी बहू भी बाहर आई और उसने भी शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान गोकुलानंद मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वन अधिकारियों को भी हमले की सूचना दी गई।
डॉ. विदित ने महिला के सिर और कान के जख्म पर टांके लगाए। बताया कि फिलहाल घायल महिला को जिला अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।


कुछ देर पूर्व आंगन में खेल रहा था बच्चा
पूर्व ग्राम प्रधान मिश्रा ने बताया कि जख्मी महिला का पुत्र बाहर नौकरी करता है। घर पर उनकी बहू और दो पोते रहते हैं। तेंदुए के बुजुर्ग पर हमला करने से एक घंटे पहले उनका दो साल का बड़ा पोता आंगन में खेल रहा था। संभवत: तेंदुआ बच्चे को देखकर ही घात लगाए हुए था। बताया कि हमले के समय क्षेत्र में बिजली भी गुल थी जिसके कारण स्थिति अधिक गंभीर हो गई थी।


कोट
गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। गांव में ट्रैप कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है। - ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीएफओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed