{"_id":"e49be05e2b602071b318a4fb7ee328a0","slug":"leopard-attack-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में बालक घायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में बालक घायत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए के हमले में रतमटिया निवासी बालक घायल हो गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए लौबांज में चक्काजाम की चेतावनी दी है। तेंदुए ने मंगलवार शाम अपने घर के आंगन में खेल रहे चंदन सिंह बिष्ट के पांच साल के पुत्र पवन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अन्य बच्चों के चिल्लाने पर परिजन घर से बाहर निकले, तो तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों ने तेंदुए का दूर तक पीछा किया तो वह एक गधेरे की झाड़ी में छिप गया। ग्रामीण घायल बालक को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को छुट्टी दे दी। रतमटिया निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि तेंदुए ने दो सप्ताह पहले उनकी भाभी को घायल किया था। उसकी हालत अभी गंभीर है। दो दिन पहले भी तेंदुए ने डंगोली में एक व्यापारी को पंजा मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन