{"_id":"596e43de4f1c1bd07a8b4764","slug":"law-system-of-villages-living-near-patwaris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों के पास ही रहे गांवों की कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों के पास ही रहे गांवों की कानून व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम सुंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजस्व गांवों को रेगुलर पुलिस के अधीन करने के संबंध में राजस्व पुलिस क्षेत्र के प्रधानों से राय ली गई। बैठक में अधिकतर प्रधानों की राय रही कि ग्रामीण इलाके की कानून व्यवस्था पटवारियों के पास ही रहनी चाहिए।
बैठक में हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम, बिमोला के प्रधान हरी राम, नैकाना खुमटिया की प्रेमा परिहार, सुराग के रघुवीर सिंह, जखेड़ा के मदन सिंह, अणां की मीना देवी, कोलतुलारी के मंगल राणा, रियूनी लखमार के भुवन जोशी, गढ़खेत के भुवन आर्या, नरग्वाड़ी के राजेंद्र परिहार, भगरतोला के चंन बोरा, भतेड़िया के हरीश जीना, मधन कांडपाल आदि प्रधानों के अलावा तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, कानूनगो भुवन वर्मा, थानाध्यक्ष मदन लाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन