{"_id":"682a19d33bb49289b30d8749","slug":"launch-of-learning-and-activity-centre-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115671-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लर्निंग और एक्टिविटी सेंटर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लर्निंग और एक्टिविटी सेंटर का शुभारंभ
Sun, 18 May 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 18 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने मोस्टगांव रवाईखाल में लर्निंग और एक्टिविटी सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सेंटर के संचालक के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए लाभकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी बच्चों के समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में इस प्रकार के प्रयास युवाओं को आगे बढ़ने में निश्चित रूप से मदद करेंगे। इस दौरान उन्होंने खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर बीईओ कमलेश्वरी मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन