{"_id":"576ad5764f1c1bd954b48124","slug":"landslide-way-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी खिसकी, घंटों ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी खिसकी, घंटों ठप रहा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर/ कपकोट।
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से रास्ते बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/ कपकोट। मंगलवार की शाम हुई भारी बारिश से पिंडारी सड़क के आरे गांव के समीप काभड़ग्वल की पहाड़ी खिसक गई। जिससे सड़क में भारी मात्रा में मलबा भर गया इससे सड़क पर घंटों यातायात ठप रहा। उधर निर्माणाधीन शरण-बघर सड़क में बनी दीवारें पहली बरसात भी नहीं झेल सकी। निर्माणाधीन सड़क के मलबे से गांव के लिए बना खच्चर मार्ग जगह जगह ध्वस्त हो गया है। खच्चरों के नहीं आने से गांव में जरूरी सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम भीषण बारिश हुई। बारिश से पिंडारी सड़क के आरे गांव के समीप काभड़ग्वल मंदिर के समीप पहाड़ी खिसक गई। सड़क में भारी मात्रा में मलबा भरने से मार्ग पर घंटों यातायात बंद रहा। दूरस्थ क्षेत्रों को जाने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मंगलवार की सुबह एडीबी ने जेसीबी लगवाकर मलबा हटाने के काम शुरू किया। उधर निर्माणाधीन शरण-बघर सड़क से भारी मात्रा में मलबा गिरने से खच्चर मार्ग बंद हो गया है। सड़क की निर्माणाधीन दीवारें पहली बरसात भी नहीं झेल सकी।
विज्ञापन
खच्चर मार्ग बंद होने के कारण गांवों में जरूरी सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण जान हथेली में रखकर आ-जा रहे हैं। भाजयुमो के ब्लाक अध्यक्ष राजू दानू ने दीवारों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। बीडीसी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, ढोक्टीगांव की प्रधान बसंती देवी, महेश बघरी, सुरेंद्र दानू, दयाल बिष्ट और बसंत बघरी ने प्रशासन से खच्चर मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की है। उधर पोथिंग भटोड़ा उच्छात सड़क में भारी मात्रा में मलबा भर गया है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने प्रशासन से पोथिंग भटोड़ा, सोंग बदियाकोट, कर्मी बदियाकोट और हरसीला पुड़कुनी सड़क को शीघ्र दुरूस्त करने के लिए संबंधित कार्रदाई एजेंसिंयों को निर्देशित करने को कहा है।
विज्ञापन