{"_id":"64e65aee98d5089a7c078f74","slug":"landing-of-chandrayan-3-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1080-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर मना जश्न
Thu, 24 Aug 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिग पर जश्न मनाते लोग। संवाद
कपकोट/बागेश्वर। चंद्रयान तीन के चंद्रमा में सफल लैंडिंग पर कपकोट में जश्न मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाकर मिठाई बांटी। इधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या आदि ने बागेश्वर में जश्न मनाया और लोगों को बधाई दी।
कपकोट नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में एंजल एकेडमी के बच्चों और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगे लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई बांटी। इस दौरान एंजल एकेडमी के प्रधानाचार्य गोविंद सुयाल, प्रबंधक भारत सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य किशन राम तिरुवा, सभासद तनुज तिरुवा, हेम चंद्र पेटशाली, जगदीश सुरकाली आदि मौजूद रहे।