{"_id":"63d567a216f36c1f8c0b5a63","slug":"lack-of-specialist-doctor-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4897450130-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। जिले के तीनों सीएचसी में से एक में भी स्वीकृत पदों के सापेक्ष विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। कपकोट और कांडा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 6-6 पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक इन अस्पतालों में नहीं है। बैजनाथ सीएचसी में छह के स्थान पर एक विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात है।
विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय या हल्द्वानी, बरेली जाना पड़ता है। इसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। लोग लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने में नाकाम साबित हो रहा है।
कोट
रिक्तियों को लेकर लगातार स्वास्थ्य महानिदेशालय से पत्राचार किया जाता है। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता होते ही तीनों सीएचसी में तैनात किए जाएंगे। -डॉ. हरीश पोखरिया, सीएमओ बागेश्वर