फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Labour Protesting their Demand

सात सूत्री मांगों को लेकर मजदूर संघ ने निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Labour Protesting their Demand
बागेश्वर में मांगों को लेकर जुलूस निकालते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण मजदूर संघ के सदस्यों ने सात सूत्री मांगों के लिए जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला। जुलूस बस स्टेशन से बागनाथ मंदिर होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा। पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सरकार से मजदूरों का शोषण बंद करने और उनकी सभी प्रमुख समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश सिंह बोरा के नेतृत्व में श्रमिकों ने केएमओयू स्टेशन से जुलूस निकाला। जुलूस स्टेशन मार्ग, चौक बाजार होकर बागनाथ मंदिर गया। मंदिर से श्रमिक नारेबाजी करते हुए तहसील मार्ग, विकास भवन होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में श्रमिकों ने पंजीकृत श्रमिकों के देय हितलाभ जल्द देने, जिले में मनरेगा के निर्माण कार्यों में शत प्रतिशत पंजीकृत मजदूरों को रोजगार देने, रोजगार एक्ट के तहत सौ दिन काम देने और मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये करने की मांग की है। श्रमिकों की अन्य मांगों में सभी सरकारी और अर्ध सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड लागू करने, विधवा पेंशन को पांच हजार रुपये करने, पंजीकृत श्रमिकों के कौशल विकास प्रशिक्षण का भुगतान जल्द करने, सन्निर्माण श्रमिकों के बिना श्रमिक को सूचना दिए निरस्त किए गए आवेदनों को पुन: आवेदन करने की सुविधा मुहैया कराने की मांग की। श्रमिकों ने समस्याओं के निदान के लिए एक महीने की समय सीमा दी है। तय सीमा तक मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहां पर महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र सिंह कैड़ा, विशन दत्त भट्ट, शिवर चरण सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, लीला देवी, पूूजा देवी, दीपा बिष्ट, कमला देवी, चंपा देवी, खष्टी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed