{"_id":"5e78cc328ebc3e75f56577ec","slug":"labour-of-bageshwar-bageshwar-news-hld378196946","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी, अल्मोड़ा में फंसे यात्री बस से लाए गए बागेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी, अल्मोड़ा में फंसे यात्री बस से लाए गए बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर। हल्द्वानी और अल्मोड़ा प्रशासन ने हल्द्वानी और अल्मोड़ा में फंसे 32 लोगों को रोडवेज की बस से बागेश्वर भेजा। यह लोग मैदानी क्षेत्रों से लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे बागेश्वर पहुंची रोडवेज बस को पुलिस ने बिलौना के पास बैरियर पर रोक लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने बस में सवार लोगों की जांच की। डॉ. एलएस बृजवाल ने बताया कि यात्रियों में सर्दी, जुकाम, बुखार के कोई लक्षण नहीं पाए गए। सभी लोग सामान्य थे। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि सभी यात्री बागेश्वर के स्थानीय लोग हैं। यह लोग मैदानी क्षेत्र से लौट रहे थे। इनमें कुछ हल्द्वानी तो कुछ अल्मोड़ा में फंसे थे। प्रशासन ने इन लोगों को बागेश्वर भिजवाने की व्यवस्था की। सभी यात्री अपने घरों को चले गए हैं।
काम के लिए तरसे दिहाड़ी मजदूर
बागेश्वर। कोरोना से बचाव को लेकर लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में मजदूरों के सामने पेट पालने की समस्या हो गई है। कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद निर्माण कार्य और बाजार बंद होने का असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। कमाई का दूसरा साधन न होने से इन लोगों के सामने भोजन की समस्या हो गई है। मजदूरों को भोजन की व्यवस्था करने में भी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल और ढाबों के बंद होने से भी मजदूरों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कि दो-तीन से काम नहीं मिल पा रहा है। कमाई, रोजगार बंद होने से भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है।