{"_id":"65f7409858bdb2c89c015b09","slug":"kurta-pajama-trending-in-bageshwar-market-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-105096-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: इस होली बाजार में ट्रेंड कर रहा धोती-कुर्ता, गुलाल और पिचकारी से सज गया बागेश्वर; दामों में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: इस होली बाजार में ट्रेंड कर रहा धोती-कुर्ता, गुलाल और पिचकारी से सज गया बागेश्वर; दामों में बढ़ोतरी
Mon, 18 Mar 2024 02:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:47 PM IST
सार
बागेश्वर बाजार होली की रंगत में डूब गया हैं। महिलाओं और बच्चों में होली को लेकर उत्साह है। पिछले साल त्योहार में जहां बच्चों के लिए रंग-बिरंगे टी शर्ट का फैशन था। इस बार धोती कुर्ता अधिक बिक रहा है।
विज्ञापन
बागेश्वर बाजार में होली के कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिला मुख्यालय के बाजार होली की रंगत में डूब गए हैं। महिलाओं और बच्चों में होली को लेकर उत्साह है। पिछले साल त्योहार में जहां बच्चों के लिए रंग-बिरंगे टी शर्ट का फैशन था। इस बार धोती कुर्ता अधिक बिक रहा है। इसकी कीमत 200 से 350 रुपये है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले दामों में कु्छ तेजी भी आई है। इसका सीधा असर उपभोक्ता के मूड और जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
होली की साड़ी पिछले वर्ष जहां 300 रुपये में बिक रही थी, इस साल इनका दाम बढ़कर 380 तक पहुंच गया है। महिलाओं में सफेद कुर्ती-प्लाजो का फैशन भी इस समय ट्रेंडिंग में है। बाजार में इनकी कीमत 400 से शुरू होकर 1200 तक की है। बच्चों के सफेद कुर्ते पजामा का दाम 200 से सीधा 250 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- सत्ता संग्राम 2024: हरीश रावत, रेखा आर्या समेत इन नेताओं की होगी चुनावी परीक्षा; नौ बार कांग्रेस को मिली जीत
विज्ञापन
बुलेट और टैंक वाली पिचकारी की धूम
बाजार में 10 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक में पिचकारी बेची जा रही है। दुकानों पर कार्टून कैरेक्टर से लेकर टैंक और अन्य तरह की पिचकारियां बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हैं। कार्टून टैंक वाली पिचकारी 280, बुलेट पिचकारी 350, बड़ी टैंक वाली पिचकारी की कीमत 480 रुपये से शुरू है। दुकानदार वीरेंद्र ने बताया कि होली का सामान पिछले साल की तुलना में महंगा हो गया है। लोग फिर भी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगे नकली बाल भी 150 से सीधे 200 रुपये के हो गए हैं।