{"_id":"5c3b76c4bdec22737c28ff9b","slug":"kumaon-s-biggest-fair-will-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज यहां लगेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज यहां लगेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा मेला
Sun, 13 Jan 2019 11:05 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में नुमाइश खेत में सजी दुकानें और लगे झूले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौराणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, व्यापारिक महत्व के उत्तरायणी मेले का आज शुभारंभ होगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत दोपहर दो बजे नुमाइश खेत में मुख्यद्वार का फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे हालांकि सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सरयू, गोमती, सरस्वती (विलुप्त) नदियों के संगम में 14-21 जनवरी तक होने वाले उत्तरायणी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के प्रवेश द्वार और मेला स्थल को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। भगवान बागनाथ, काल भैरवनाथ समेत सभी देवी देवताओं के मंदिरों में भी भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन
नुमाइश खेत में झूले, मौत का कुआं, बड़ी छोटी दुकानें सजाई गई हैं। मेलाथियों के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए हैं। ठंड से बचाने के लिए अलाव का भी इंतजाम किया गया है। सरयू नदी पर दो अस्थायी पुल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मेले के शुभारंभ में ये वीवीआईपी होंगे मेहमान
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रभारी मंत्री बागेश्वर रेखा आर्य , जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र ऐठानी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक चंदन राम दास और विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल।
मेले में आज के कार्यक्रम
- सुबह 11 बजे : तहसील से नुमाइश खेत तक सांस्कृतिक झांकी।
- दोपहर 2 बजे : वित्त मंत्री प्रकाश पंत करेंगे मेले का शुभारंभ।
- दोपहर 2.10 बजे : विकास प्रदर्शन का उद्घाटन।
- दोपहर 2.30 बजे : मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का करेंगे उद्घाटन
- दोपहर 3 बजे : मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का संबोधन
- शाम 6 बजे : तक काव्य गोष्ठी।
- रात्रि 9 बजे : स्टार नाइट (दक्ष कार्की, संदीप, विक्रम वोरा, हिमांशु आर्य, ममता आर्य के रंगारंग कार्यक्रम)13बीजीएस06पी