{"_id":"5dd6c8f78ebc3e550115eb73","slug":"komal-and-deeksha-honored-with-governor-s-award-bageshwar-news-hld3649334105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल और दीक्षा राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल और दीक्षा राज्यपाल अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन
देहरादून में राज्यपाल से सम्मानित सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर की गाइड कोमल और दीक्षा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल की छात्राएं कोमल और दीक्षा को राज्यपाल पुरस्कार मिला है। दोनों गाइडों को उत्तराखंड भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से सम्मानित किया है।
देहरादून राजभवन में भारत स्काउट गाइड संस्था की ओर से 15 से 18 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रम में दोनों गाइडों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया। बृहस्पतिवार को दोनों छात्राओं के स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल रणजीत सिंह भंडारी ने सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल स्काउट मास्टर धीरेंद्र पाठक, किशन जोशी, सतीश जोशी, नीरज पंत, गिरीश जोशी, गोपाल कोठारी, शंकर पंत, रघुनाथ परिहार, रघुवीर सिंह आदि थे।,
उधर, गरुड़ में कुशल सिंह खाती राइंका की छात्रा प्रीति खाती और आकांक्षा किरमोलिया को स्काउट में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर स्कूल में परिवार सहित सम्मानित किया गया। कुशल सिंह खाती राइंका मैगड़ीस्टेट के प्रधानाचार्य डॉ. दीप चंद्र कोहली ने बताया कि कालेज की छात्रा प्रीति खाती और आकांक्षा किरमोलिया को महामहिम ने विगत दिनों स्काउट के क्षेत्र में नेक काम करने पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष मदन गिरी, मोहन सिंह फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया, कुलदीप कोरंगा, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, शुभ्रा तिवारी, अनीता, मंजूला नीरज धानिक, रेखा, केदार सिंह, मंजू बिष्ट , राजेंद्र गढ़िया आदि मौजूद थे।