फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   KMVN Staff Union in Bageshwar

दोनों निगमों के एकीकरण से पहले संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए:गुरुरानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
KMVN Staff Union in Bageshwar
बागेश्वर में अधिवेशन में विचार रखते केएमवीएन-जीएमवीएन महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी। बागेश? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के एकीकरण से पहले संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय पर्यटक आवास गृह में बुधवार को जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गुरुरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल निगम के एकीकरण के निर्णय का संगठन स्वागत करता है लेकिन एकीकरण से पहले सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुलझाना होगा। सरकार को दोनों मंडलों के एकीकरण के साथ वर्षों से संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को नियमित करना चाहिए। कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण होने तक निगमों का एकीकरण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें महेश कुमार अध्यक्ष, गिरीश कांडपाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, लक्ष्मण रावत महामंत्री, सुरेंद्र नेगी कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह संयुक्त सचिव, अनिल चंद्र पांडेय, अजब सिंह प्रचार मंत्री, मनोज कुमार संगठन मंत्री चुने गए। प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह गड़िया की अध्यक्षता में प्रकाश चंद्र पंत ने संचालन किया। अधिवेशन में हरीश मेहरा, इंद्र सिंह, मनोज कुमार, शंकर नेगी, विमल मेहता, कमला पांडेय, जगदीश खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed