{"_id":"b38667458f4fabdabe8829eb201e09dd","slug":"klvrt-closing-stores-rainwater-entered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्वर्ट बंद होने से दुकानों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्वर्ट बंद होने से दुकानों में घुसा बारिश का पानी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि हुई। मंगलवार की रात ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
तेज बारिश के कारण गोमती में उफान आ गई। कई स्थानों पर गधेरों का पानी खेतों में घुस गया। नगर में गोमती पुल के पास नदी गांव मार्ग पर कल्वर्ट बंद होने के कारण बारिश के पानी की निकासी रुक गई।
विज्ञापन
जिससे कई दुकानों में पानी घुस गया। सड़क पर भी बारिश पानी फैल गया। स्थानीय दुकानदारों ने इसके लिए लोनिवि को जिम्मेदार ठहराया है। कल्वर्ट नहीं खुलने पर आंदोलन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन