{"_id":"2bcf670ab75429135ecc41ed634bd096","slug":"kjyuli-meladungri-village-will-adopt-e-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कज्यूली, मेलाडुंगरी गांव को गोद लेगी: ई-वर्ल्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कज्यूली, मेलाडुंगरी गांव को गोद लेगी: ई-वर्ल्ड
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 18 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-वर्ल्ड सोसायटी ने ग्वाड़पेजना गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। संस्था मेलाडुंगरी, कज्यूली गांव को जल्द गोद लेगी। गांव के कालिका मंदिर में संस्था की अध्यक्षा एवं शिक्षाविद मोहनी पांडे ने कहा कि ग्वाड़पेजना गांव के विकास के लिए संस्था बारीकी से अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क से जुड़े होने के बावजूद गांव का समुचित विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि संस्था गांव के हर परिवार को खुशहाल बनाने के लिए काम करेगी। संस्था के सचिव गौरव दास ने कहा कि गांव के कालिका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, क्षेत्रीय विधायक चंदन दास से धन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
संस्था ने गांव के आंगनबाड़ी के नन्हें बच्चों को किताबें, खेल सामग्री बांटी। बीईओ आकाश सारस्वत ने संस्था के सहयोग को सराहा। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि भूपेश खेतवाल ने संस्था के विकास के लिए पंद्रह हजार रुपए दिए। संस्था के सचिव दास ने कहा कि कज्यूली, मेलाडुंगरी गांव का समुचित विकास होगा।
विज्ञापन
संस्था दोनों गांवों को जल्द गोद लेगी। वहां दीपक खुल्बे, कैलाश चंदोला, रणजीत सिंह टाकुली, पूरन पांडे, सुमित, योगेश, मनोज, हंसा, भुवन भट्ट, आलोक पांडे, दीपक खेतवाल, अनुभव कोछड़, गौैरव चंदोला आदि ने विचार रखे। बैठक का संचालन भावना तिवारी ने किया।