फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kheem Singh Elected Chairman

खीम सिंह अध्यक्ष और किशन सिंह बने कोषाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kheem Singh Elected Chairman
बागेश्वर के ऐठाण में हरु मंदिर कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हरु देवता मंदिर ऐठाण में 26 सितंबर से नवरात्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मंदिर कमेटी का गठन किया गया। खीम सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और किशन सिंह ऐठानी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को खीम सिंह ऐठानी की अध्यक्षता में पूजा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सर्वसम्मति से पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी का आभार जताया और कमेटी की आगामी सभी बैठकों की सूचना लिखित रुप से क्षेत्रवासियों तक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी में दीपक सिंह परिहार और सुंदन सिंह ऐठानी को सचिव, इंद्र सिंह ऐठानी और चंचल सिंह को उपाध्यक्ष, दयाल सिंह ऐठानी को व्यवस्थापक, प्रवीण सिंह ऐठानी को सह व्यवस्थापक और दर्वान कुंवर को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। दलीप कुंवर को भंडार व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष खीम सिंह ने बताया कि कलशयात्रा के साथ नवरात्र पूजा का शुभारंभ होगा। पूजा में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के ऐठानी वंशज शिरकत करेंगे। बैठक में दीवान ऐठानी, जसवंत ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, बहादुर सिंह ऐठानी, शेर सिंह कोरंगा, रमेश राम, गोविंद राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed