{"_id":"58050e114f1c1b642e702e1b","slug":"khatima-and-haryana-defeated-by-bazpur-bagnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर ने खटीमा और हरियाणा ने बागनाथ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर ने खटीमा और हरियाणा ने बागनाथ को हराया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक ललित फर्स्वाण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दानपुर वैली कप द्वितीय अखिल भारतीय वालीबाल टूर्नामेंट के दूूसरे दिन छह टीमों ने लीग मैच जीते। केदारेश्वर मैदान में मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बताया कि केदारेश्वर मैदान के कायाकल्प के लिए शासन ने 1.68 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
सोमवार को पहला मैच जय गोलू रवांईखाल की टीम ने उत्तराखंड पुलिस की बी टीम को 2-0, दूसरा मैच उत्तराखंड पुलिस की ए टीम ने रंजीत क्लब खटीमा की टीम को 2-0, तीसरा मैच चानन क्लब हरियाणा ने बागनाथ क्लब बागेश्वर की टीम को 2 0, चौथा मैच जय गोलू रवांईखाल की टीम ने बागनाथ क्लब बागेश्वर की टीम को 2-0, पांचवां मैच चानन क्लब हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड पुलिस की बी टीम को 2-1 जबकि छठा चानन क्लब बाजपुर की टीम ने रंजीत क्लब खटीमा की टीम को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के निर्णायक जैनेंद्र राठौर, अर्जुन धपोला, सुभाष सिंह और एमसी उप्रेती, स्कोरर अजय चंदोला, लाइनमैन मंगल राम टम्टा और गोपाल भंडारी जबकि मैच का आंखों देखा हाल हल्द्वानी से आए ललित चुफाल लक्की ने सुनाया। क्लब के सचिव राजेंद्र देव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, अध्यक्ष प्रेेम पुरी गोस्वामी, डा.एमसी आर्य, जोगा राम टम्टा, राजेंद्र कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन