फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   kemu patients relying on doli

कीमू के मरीजों को डोली का सहारा 

Thu, 20 Sep 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Thu, 20 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
kemu patients relying on doli
रोगी को डोली में बैठाकर ले जाते कीमू के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विकास के तमाम दावों के बावजूद कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती लीती ग्राम पंचायत का कीमू गांव आज तक सड़क से नहीं जुड़ सका है। रोगी को डोली में बैठाकर चार किमी दूर सड़क तक लाना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। रोगी की जान को भी खतरा रहता है। 
विज्ञापन


सड़क नहीं बनने से कीमू गांव के अनुसूचित जाति के 40 परिवार भारी दिक्कतों में गुजर बसर कर रहे हैं। यहां न नेता आते हैं न कोई अधिकारी। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही ग्रामीण छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी मोहताज है। शाकभाजी और फलोत्पादन भी सड़क तक नहीं पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों को जरूरी सामान के लिए चार किमी दूर लीती जाना पड़ता है। गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं चौपट हैं।
विज्ञापन


इसके लिए ग्रामीणों को 16 किमी दूर शामा जाना पड़ता है। गंभीर किस्म के रोगियों को डोली में बैठाकर चार किमी दूर लीती स्टेशन ले जाने में तो ग्रामीणों के पसीने छूट जाते हैं। ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश का कहना है कि सड़क की मांग कई बार कर दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। विधायक बलवंत भौर्याल ने कहा कि गांव का भ्रमण करके सड़क मंजूर करानेेेे के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed