{"_id":"58878a954f1c1b5c02cf5128","slug":"kemou-bus-passenger-holding-a-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमओयू की बस में यात्री से एक लाख पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमओयू की बस में यात्री से एक लाख पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौसानी में एसएसटी टीम ने गरुड़ से हल्द्वानी की ओर जा रही बस में बैठे एक यात्री से एक लाख रुपए की नकदी पकड़ी है। पकड़े गए व्यक्ति ने स्वयं को बरेली स्थित साड़ी का कलेक्शन एजेंट बताया, लेकिन कलेक्शन के पक्के बिल नहीं दिखाने पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को एसएसटी प्रभारी भास्करानंद जोशी कौसानी में टीम के सदस्यों के साथ रूटीन चेकिंग कर रहे थे। जब हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केएमओयू की बस की चेकिंग की गई तो तलाशी के दौरान बस में बैठे एक यात्री रामतोष गुप्ता के पास एक लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। इसमें 45 नोट दो हजार रुपए के और 20 नोट पांच सौ रुपए के थे। रुपयों के संबंध में पूछने पर रामतोष ने स्वयं को बरेली स्थित श्रीसिद्धि विनायक क्रियेशंस प्राइवेट लिमिटेड का कलेक्शन एजेंट बताया।
रामतोष ने बताया कि वह इस धनराशि को द्वाराहाट और रानीखेत के व्यापारियों से लेकर आ रहा है, परंतु वह पक्के बिल नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व 1951 के अनुसार 50 हजार से अधिक की नकदी ले जाने पर व्यापारी से प्राप्त एक लाख रुपए जब्त कर लिया।