फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Keep public utility proposal in the district plan: DM

जिला योजना में जनोपयोगी प्रस्ताव रखें : डीएम

Wed, 22 May 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 22 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Keep public utility proposal in the district plan: DM
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने वर्ष 2024-25 की जिला योजना में जनोपयोगी प्रस्ताव रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बुधवार को जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि जिला योजना में रोजगार परक योजनाएं रखी जाएं ताकि जनता की आर्थिकी मजबूत हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को किसान, बागवान, पशुपालक, उद्यमियों की आर्थिकी मजबूत करने वाले प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि नई योजनाओं के प्रस्ताव के अनुमोदन से पहले पिछली योजना के अधूरे कार्य पूरे करने होंगे। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

मशरूम यूनिट का किया निरीक्षण

बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने गैराड़ गांव में बलवंत सिंह नगरकोटी के यहां स्थापित मशरूम यूनिट का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मशरूम उत्पादन में रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि अन्य स्थानों पर भी मशरूम यूनिट स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि बलवंत सिंह का 48 टन क्षमता का वातानुकूलित मशरूम प्लांट है। इसको स्थापित करने में 48 लाख रुपये व्यय हुआ है। मशरूम यूनिट में एक दिन में 50 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed