{"_id":"583f140f4f1c1b9345de6f0c","slug":"keep-an-eye-on-the-quality-of-development-officer-pandian","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की गुणवत्ता पर निगाह रखें अधिकारी: पांडियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर निगाह रखें अधिकारी: पांडियन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडल आयुक्त डी सैंथिल पांडियन ने जिला मुख्यालय बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने सीएमओ से पीपीपी मोड से संचालित अस्पतालों की क्रियाशीलता के बारे में जानकारियां ली। अधिकारियों को विकास योजना की कार्यशीलता और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर निगाह रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वह जनहित के लिए संचालित सेवाओं और योजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे।
मंडल आयुक्त डी सैंथिल पांडियन मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय बागेश्वर पहुंचे। इस मौके पर लोनिवि के डांक बंगले में हुई बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जिले में संचालित विकास योजनाओं बारे में जानकारियां ली। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भ्रमण से जहां कार्यशीलता बढ़ती है। वहीं विकास कार्यों की गुणवत्ता में भी निखार आता है। अधिकारियों की विकास योजनाओं में भी पकड़ बढ़ती है।
उन्होंने जिलाधिकारी से जिले की कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डीएम को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। यहां पहुंचने पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ संजय साह, एसडीएम रवींद्र बिष्ट ने मंडल आयुक्त का स्वागत किया। बैठक में जिला अर्थ संख्या अधिकारी देवेंद्र गोस्वामी, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी कुंदन लाल आदि थे।