{"_id":"583726024f1c1b462413cb34","slug":"keep-a-close-eye-on-hawkers-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी वालों पर रखें कड़ी नजर: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी वालों पर रखें कड़ी नजर: डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में अपराध समीक्षा बैठक लेते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए सिविल पुलिस, राजस्व पुलिस को गृह भेदन तथा चोरी के मामलों में कमी लाने के लिए बाहरी लोगों तथा फेरी वालों पर कड़ी नजर रखकर उनका सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपराधिक मामलों की विवेचना में तेजी लाने के साथ घटना स्थल की फोटोग्राफी करने को भी कहा।
मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को लूट, डकैती सहित अन्य मामलों में पटवारियों को रिपोर्टिंग करने के लिए निर्देशित करने को कहा। उन्होंने पटवारियों को अवैध शराब का धंधा करने वालों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। सम्मन तामिल की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग को हाथों-हाथ सम्मन तामिल के निर्देश दिए। सिविल एवं फौजदारी के लंबित वादों के संबंध में उन्होंने निर्धारित समयावधि में वादों को निस्तारित करने, पुराने मामले प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा।
उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को अगली बैठक तक पुराने लंबित वादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर उन्होंने एसडीएम को बडे़ बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तहसीलदारों को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश जारी करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर बर्फवारी वाले क्षेत्रों में दिसंबर माह तक गोदामों में खाद्यान्न आपूर्ति करने को कहा। उन्होंने अवैध खनन पर भी कार्रवाई अमल में लाने को कहा। बैठक में एसपी सुखवीर सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, शासकीय अधिवक्ता बसंत बल्लभ, एसडीएम श्याम सिंह राणा सहित सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मौजूद थे।