फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani Ready For New Year

Bageshwar News: क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के जश्न को कौसानी तैयार, सैलानियों का अब भी इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Kausani Ready For New Year
चांदी के समान चमकती हिमालय की चोटियों पर सूर्य की लालिमा पड़ने के बाद का अद्भुत नजारा, कौसानी से ल? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कौसानी। क्रिसमस और वर्र्षांत के जश्न को लेकर कौसानी तैयार है। होटल, रिसॉर्ट कारोबारियों ने सैलानियों को लुभाने के सभी इंतजाम कर लिए हैं। कैंप फायर, म्यूजिक सिस्टम, कुमाउनी व्यंजनों के माध्यम से सैलानियों को लुभाने की तैयारी की गई है, लेकिन उम्मीद से कम ऑनलाइन बुकिंग होने से पर्यटन नगरी में जश्न जैसी रौनक नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

कोविड काल से पूर्व दिसंबर और जनवरी महीने में कौसानी देशी और विदेशी सैलानियों से भरा रहता था। कोविड के दौरान यहां सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि इस साल कोविड का असर नहीं होने से अच्छी तादात में सैलानी कौसानी पहुंचे। पूरे साल भर सैलानियों की आवाजाही रहने से होटल कारोबारियों को क्रिसमस और नए साल में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है, लेकिन अब तक कौसानी में चहल-पहल शुरु नहीं होने से होटल संचालक आशंकित भी लग रहे हैं।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी का कहना है कि अब तक केवल 40 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हुई है। सैलानियों के स्वागत के लिए कैंप फायर, म्यूजिक, कुमाऊंनी व्यंजन समेत सभी तैयारियां की हैं। यहां आने वाले सैलानियों को हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल कारोबारी और व्यापार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा कहते हैं कि उनके यहां करीब 70 प्रतिशत कमरे बुक हो गए हैं। हालांकि महंगी हवाई सेवा और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगने के कारण ट्रेनों का संचालन अनियमित होने के कारण पहले की भांति सैलानी कौसानी नहीं आ रहा है।
होटल कारोबारी पूरन सिंह दोसाद का कहना है कि क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को लेकर हल्की चहल-पहल शुरु हो गई है, लेकिन रौनक का इंतजार है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सैलानियों के आने की रफ्तार तेज होगी और कारोबार भी अच्छा रहेगा।

मौसम साफ रहने से खुश हैं कारोबारी
बागेश्वर। जिले में इन दिनों मौसम साफ है और दिन के समय चटक धूप निकल रही है। कौसानी आने वाले सैलानी इन दिनों हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखलाओं का दीदार कर सकते हैं। सुबह के समय कोहरा है, लेकिन शाम को डूबते सूर्य का अद्भत नजारा भी सैलानियों को लुभाने के लिए मुफीद है। ठंडी शाम में कैंफ फायर का लुत्फ लेने और तेज म्यूजिक के साथ थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने वाले कौसानी आकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं। कौसानी भ्रमण के दौरान सैलानी चाय बागान, बैजनाथ मंदिर समूह, अनासक्ति आश्रम का भ्रमण कर कई जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed