{"_id":"637a659d520f9f3d50401b37","slug":"kausani-mahatsava-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4826583160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी महोत्सव के दौरान निकाली साईकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी महोत्सव के दौरान निकाली साईकिल रैली
विज्ञापन
कौसानी में साईकिल रैली को हरी झंडी दिखातीं ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कौसानी/बागेश्वर। अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ कौसानी महोत्सव का समापन हो गया है। महोत्सव का समापन करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि पहला ही कौसानी महोत्सव यादगार रहा है। अगले साल से महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा।
सांसद ने कहा कि पर्यटन नगरी में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। महोत्सव संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण में मददगार साबित होते हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। कहा कि नए पर्यटन स्थलों को विकसित कराया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
अनासक्ति आश्रम परिसर में आयोजित महोत्सव के समापन अवसर पर लोक गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रमों का पर्यटकों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया। स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन से पूर्व सांसद ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। समापन अवसर पर दौरान विधायक सुरेश गढ़िया, डीएम अनुराधा पाल, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, सुनीता आर्य, कृष्ण सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, बच्चन आर्य, पूजा मेहरा, रमेश मेहरा आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कौसानी महोत्सव में निकली साइकिल रैली
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कौसानी में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। डीएम अनुराधा पाल भी रैली में शिरकत की।
ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख ने कहा कि साइकिल रैली का आयोजन कर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह सराहनीय है।
डीएम ने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य लाभ के साथ ही साहसिक पर्यटन का भी हिस्सा है। रैली में 10 साइकिल सवारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य सीमा आर्या, एडवोकेट जगदीश आर्या, देवेंद्र गोस्वामी, सीडीओ संजय कुमार, एडीएम सीएस इमलाल, डीडीओ संगीता आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, साइकिलिंग एसोसिएशन के संजय वर्मा, अनिल भाकुनी, बबलू नेगी, पूजा मेहरा, सीमा आर्या, शिवम पंत आदि थे।