{"_id":"5a4675604f1c1b09788b5789","slug":"kausani-hotels-guest-houses-book-until-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी के सभी होटल और गेस्ट हाउस पहली जनवरी तक बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी के सभी होटल और गेस्ट हाउस पहली जनवरी तक बुक
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
कौसानी पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख पर्यटन स्थल कौसानी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए अभी से पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। यहां के सभी होटल और गेस्ट हाउस एक जनवरी तक एडवांस में बुक हो चुके हैं। थर्टी फर्स्ट के लिए अधिकांश पर्यटकों ने तीन हजार से लेकर छह हजार रुपये में कमरों की बुकिंग की है।
विज्ञापन
कौसानी में पंजीकृत होटलों की संख्या 49 हैं। इसके अलावा कई गेस्ट हाउस भी हैं, जिनका उपयोग केवल पर्यटक सीजन में होता है। थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए हर साल यहां पर बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इनमें से विदेशी सैलानियों की भी अच्छी तादात होती है। इस बार भी यहां के सभी होटल और गेस्ट हाउस थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए एडवांस में बुक हो चुुके हैं। यहां पर सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कौसानी का मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। सुबह से देर शाम तक पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। मौसम साफ होने से कौसानी से हिमालय भी साफ नजर आ रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि पर्यटकों के लिए होटलों की ओर से ही प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। पर्यटन स्थल में पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था और सफाई का प्रबंध नहीं किया गया है, जबकि पर्यटन सीजन में लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
वहीं बैजनाथ में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। नगर के अधिकांश होटल पैक हो गए हैं। केएमवीएन कौसानी और बैजनाथ में थर्टी फर्स्ट के दिन पहाड़ी व्यंजन बनाया जाएगा। केएमवीएन बैजनाथ के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि थर्टी फर्स्ट के दिन पर्यटक आवास गृह में पहाड़ी व्यंजन बनेंगे। बैजनाथ के भगवत गिरी गोस्वामी ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।