फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani Flocked with Tourist

कौसानी सैलानियों से गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kausani Flocked with Tourist
कौसानी के अनासक्ति आश्रम पहुंचे सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कौसानी पर्यटकों से गुलजार है। बड़ी संख्या में सैलानी कौसानी पहुंच रहे हैं। सैलानी अनासक्ति आश्रम के साथ ही कौसानी के अन्य पर्यटक स्थलों का दीदार कर रहे हैं। बुधवार से आसमान में छाई धुंध छंटने से सुबह के समय कौसानी से हिमालयी श्रृंखला के दीदार भी अब होने लगे हैं, हालांकि आसमान में छाए बादलों के कारण इसमें बाधा पहुंच रही है। कौसानी के दीदार के बाद सैलानी बैजनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। बैजनाथ होते हुए बागेश्वर में भगवान बागनाथ के दर्शन के बाद चौकोड़ी, मुनस्यारी का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की आमद से होटल व्यवसायियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गंदगी से हो रहा सैलानियों का सामना
कौसानी। विश्वविख्यात पर्यटकस्थल कौसानी में सफाई की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। नालियां गंदगी से पटी हैं। कूड़ा सड़कों के किनारे बिखरा रहता है। अनासक्ति आश्रम और स्टेट गेस्ट हाउस को जाने वाली सड़क के किनारे झाड़ियां उगी हैं। जिला पंचायत ने कुछ पर्यावरण मित्र सफाई व्यवस्था के लिए तैनात किए हैं लेकिन नियमित रूप से सफाई नहीं होती। ट्रंचिंग ग्राउंड की कमी के कारण कूड़ा बिखरा रहता है। अनासक्ति आश्रम के पास सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन

बिजली के तार बन रहे हिमदर्शन में बाधा
कौसानी। कौसानी के अनासक्ति आश्रम से हिमालयी श्रृंखला के बेहतरीन नजारे दिखाई देते हैं। परिसर में झूलते बिजली के तार हिमदर्शन में बाधा बने हुए हैं। बिजली के तारों के कारण हिमालयी श्रृंखला की फोटोग्राफी करने में भी बाधा पहुंचती है। हादसे का भी खतरा बना हुआ है। यूपीसीएल के ईई विवेक कांडपाल ने अनासक्ति आश्रम में बिजली की लाइन का निरीक्षण करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed