{"_id":"5ae0ba734f1c1b60098b67c2","slug":"kathgodam-resident-found-dead-hanging-from-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला काठगोदाम निवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला काठगोदाम निवासी युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
sucide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में काम करने वाले युवक ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक लोकेश गोस्वामी काठगोदाम के कूराखान चांदमारी का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय लोकेश गोस्वामी दफौट मोटर मार्ग स्थित एक होटल में कारीगर था। वह बनखोला में किराए के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि फेरी का काम करने वाले मुरादाबाद के रसूलपुर निवासी असलम से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार रात असलम उसके कमरे में रुका था।
विज्ञापन
सुबह वह फेरी लगाने चला गया। दिन में जब वह लौटा तो दरवाजा खटखटाने पर भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वालों को इसकी सूचना दी। पड़ोस में रहने वाले लोगों के खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की की चिटकनी खोली।
विज्ञापन
अंदर देखने पर लोकेश का शव पंखे से लटक रहा था। लोगों की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के माता-पिता नहीं हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है।