फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kargil martyrs remembered

जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kargil martyrs remembered
बागेश्वर के शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नमन करतीं डीएम रंजना ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को रविवार को श्रृद्धांजलि दी गई। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। शहीद स्मारक स्थल तहसील परिसर में डीएम रंजना राजगुरु समेत तमाम गणमान्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से कारगिल शहीद दिवस को शौर्य दिवस के रूप में सादगी पूर्वक मनाया गया। शहीद नायक मोहन सिंह और शहीद नायक राम सिंह बोरा को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद नायक राम सिंह बोरा के भाई सूबेदार बलवंत सिंह को डीएम और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शाल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वह देश की सुरक्षा के खातिर बलिदान होने वाले वीरों और उनके परिवार को नमन करती हैं। जो त्याग और समर्पण की भावना हमारे शहीदों में थी वह हर भारतीय नागरिक में होनी चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल जीएस विष्ट ने कारगिल शहीदों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने सूबेदार बलवंत सिंह को चंदन का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी, तहसीलदार नवाजिश खलिक, लक्ष्मण सिंह कोश्यारी, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ राजदेव जायसी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, रणजीत सिंह बोरा, नरेन्द्र सिंह खेतवाल, दलीप सिंह खेतवाल आदि थे।

शहीदों की याद में किया पौधरोपण
बागेश्वर(कपकोट)। कारगिल शहीद दिवस के मौके पर श्री 1008 काशिल देव मंदिर परिसर में अमर शहीदों की याद में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। पौधे वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वहां पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व सैनिक भुपाल कपकोटी, पूर्व सभासद गिरीश जोशी, नवीन कपकोटी, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, गोविंद कपकोटी, मुन्ना कपकोटी, हिमांशु गढ़िया, भुवन गढ़िया, मदन गढ़िया, महिमन कपकोटी, आनंद कपकोटी, कमल कपकोटी, दीवान बिष्ट, प्रकाश जोशी, धन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed