{"_id":"57506be24f1c1b4366109841","slug":"kapkot-in-bageshwar-and-rain-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर और कपकोट में हुई बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर और कपकोट में हुई बारिश से राहत
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
rain in uttarkashi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में दो दिन की तपिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम मेहरबान हुआ। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। कपकोट में भी लगभग एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। घाटी में बुधवार और बृहस्पतिवार को जबर्दस्त गर्मी थी। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप के कारण सड़कों पर कम ही लोग नजर आए।
विज्ञापन
शाम के समय अचानक आसमान में बादल घिर आए और तेज हवाओं और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश होने से तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई। उधर, कपकोट में करीब एक घंटे तक मूसलाधार वर्षा हुई।
विज्ञापन
बारिश से जहां तपती गर्मी से राहत मिली वहीं, इस बारिश को खेती के लिए भी फायदेमंद बताया जा रहा है। दो-तीन दिनों के अंतराल में हो रही बारिश से धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसान राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन