फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   kapkot

कपकोट में प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में जड़ा ताला

Tue, 22 Dec 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 22 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
kapkot

मंगलवार शासन से ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त से

विज्ञापन
वंचित रखने के विरोध में प्रधानों ने नारेबाजी के साथ ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त से बजट नहीं मिलने पर रोष जताया।

सभा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बीडीओ बीसी पंत को सौंपा। इसमें मांग शीघ्र पूूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेेतावनी दी।

मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष आनंद मेहता और पूरन सिंह कपकोटी के नेतृत्व में प्रधान नारेबाजी करते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त आयोग से मिलने वाले बजट में वंचित कर रहा है जबकि 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त बजट से कटौती करके क्षेत्र और जिला पंचायतों को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से गांवों में विकास का पहिया पूरी तरह जाम हो गया है। 73 और 74वें संविधान के तहत पंचायतों को आज तक 29 विभाग हस्तांतरित नहीं किए गए हैं और उत्तराखंड का पंचायती एक्ट तक नहीं बन सका है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी न हुई तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।

तालाबंदी करने वालों में ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र जोशी, भगवत देवली, विमला जोशी, सुषमा जोशी, महिपाल राम, कुंदन लाल, नारायण राम, गणेश सिंह, देवकी, सावित्री, पदीमा, शांति, लछीमा, राधिका, सरस्वती, प्रेेेमा, हंशी, चंपा, तिलक गोस्वामी, अमर सिंह मेहता, आनंद गिरी, तारा सिंह और आनंद प्रसाद आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed