{"_id":"5837273b4f1c1b983513b4a2","slug":"kapkot-bridge-between-the-market-and-the-market-will-become-a-motor-bridge-bradhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी बाजार व पुल बाजार कपकोट के बीच बनेगा मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ी बाजार व पुल बाजार कपकोट के बीच बनेगा मोटर पुल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर/ कपकोट।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी बाजार व कपकोट बाजार को जोड़ने वाला एक सौ साल पुराना पुल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट के भराड़ी बाजार से पुल बाजार कपकोट को जोड़ने वाले पैदल पुल के स्थान पर मोटर पुल बनने की उम्मीद जगने लगी है। व्यापार मंडल भराड़ी की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भराड़ी बाजार को पुल बाजार कपकोट से जोड़ने लिए सरयू के ऊपर मोटर पुल बनाने को लेकर लोनिवि के सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि कपकोट विकासखंड मुख्यालय में कपकोट बाजार और भराडी बाजार के बीच में मोटर पुल नहीं है। इससे वाहन सवारों को महज 50 मीटर की दूरी के लिए चार किमी घूमना पड़ता है। इस समय पैदल आवाजाही अंग्रेजी शासन में बने पुल से ही होती है। सौ साल से भी अधिक पुराना यह पुल भी अब जर्जर हाल हो गया है। कई दुपहिया वाहन सवार इस पुल का इस्तेमाल करते हैं। परंतु मार्ग के बेहद ढलान में होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
इस समस्या को देखते हुए पिछले दिनों भराड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इस पत्र में शासन स्तर पर कार्रवाई हुई है। सीएम ने लोनिवि सचिव को पुल के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को मोटर पुल बनने की उम्मीद नजर आने लगी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष दरबान सिंह ऐठानी, बंसत बिष्ट, दान सिंह ऐठानी, कमल कपकोटी, परवीन गढ़िया, विरेंद्र कपकोटी आदि ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए लोनिवि से पुल निर्माण की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने की मांग की है।