{"_id":"5828a68f4f1c1bc932b3bdcb","slug":"kanda-went-to-college-under-construction-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कांडा महाविद्यालय तक पहुंची सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन कांडा महाविद्यालय तक पहुंची सड़क
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा में निर्माणाधीन महाविद्यालय तक मोटर मार्ग निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क का कार्य पिछले दो साल से रुका हुआ था। सड़क बनने से महाविद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं में खुशी व्याप्त है।
कांडा महाविद्यालय का संचालन वर्तमान में इंटर कॉलेज के पुराने भवन में हो रहा है। नया महाविद्यालय भवन कांडा पड़ाव से लगभग दो किमी की दूरी पर किया जा रहा है। निर्माणाधीन महाविद्यालय के लिए स्वीकृत सड़क का कार्य पिछले दो साल से रुका हुआ था। इसके चलते कॉलेज भवन के निर्माण में तेजी नहीं आ पा रही थी। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इस समस्या को पिछले दिनों विधायक प्रतिनिधि विरेंद्र नगरकोटी के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष के सम्मुख रखा था। विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसमें व्यक्तिगत रुचि लेते हुए महाविद्यालय तक सड़क पहुंचा दी है।
सड़क की कटिंग का कार्य पूरा होने की जानकारी मिलने से छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय प्रशासन में खुशी व्याप्त है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भवानी दत्त कांडपाल ने इसके लिए विधायक का आभार जताते हुए सड़क को शीघ्र पक्का करने का अनुरोध भी किया है। ताकि छात्र-छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।