{"_id":"57ed62774f1c1bdc765742a3","slug":"kamlesh-jak-village-four-days-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाख गांव का कमलेश चार दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाख गांव का कमलेश चार दिन से लापता
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
जनपद के जाख (हड़बाड़) गांव का 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाला कमलेश जोशी पिछले चार दिन से लापता है।
विज्ञापन
कई स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगने से परेशान परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
कमलेश के पिता पुरुषोत्तम जोशी ने बताया कि कमलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी कई बार घर से बिना बताए जा चुका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लापता कमलेश का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।