{"_id":"588cd4b74f1c1bbb7ecf7b64","slug":"kalash-yatra-women-of-kfdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफड़ा की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफड़ा की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 28 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बागनाथ में मूर्ती को स्नान कराने आये कफडा के ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कफड़ा गांव में रविवार से भागवत कथा शुरू होगी। शनिवार को क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सरयू में मूर्ति को स्नान कराने के बाद गोलू मंदिर में मूर्ति स्थापना की। इस मौके पर महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा भी निकाली।
शनिवार की सुबह कफड़ा गांव के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव से सरयू संगम तक कलश यात्रा निकाली। इसके बाद सरयू में मूर्ति को स्नान कराया गया। सरयू-गोमती संगम से जल लेकर श्रद्धालु गोलू मंदिर पहुंचे। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भजन कीर्तन आयोजित किए गए। रविवार से गांव में भागवत कथा शुरू होगी। इस मौके पर मुख्य यजमान दीवान सिंह, दरबान सिंह, हीरा देवी, अशोक, मदन आदि थे।