फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kalanjay Bageshwar

मुख्यमंत्री की बेटी ने कलांजय का भ्रमण कर कलाकृतियों की सराहना की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kalanjay Bageshwar
बागेश्वर में कालांजय के संस्थापक हरीश दफौटी के साथ मुख्यमंत्री की बेटी कृति। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बेटी कृति रावत ने बुधवार को कलांजय दीर्घा का भ्रमण कर चीड़ के बगेट और रिंगाल से बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री भी कलांजय से जुड़े कलाकार प्रमोद की सराहना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री की पुत्री के भ्रमण का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था। इस कारण इस कार्यक्रम की भनक किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

सीएम की पुत्री कृति रावत मंगलवार दोपहर अचानक जिला मुख्यालय के मोहल्ला भागीरथी स्थित डॉ. हरीश दफौटी के कलांजय परिसर में पहुंचीं। सीएम की पुत्री ने काष्ठकला की सराहना कर इसे देखना बेहतरीन अनुभव बताया। उन्होंने रिंगाल और चीड़ के बगेट का बेहतरीन इस्तेमाल करने के लिए युवा कलाकारों की सराहा और स्वयं भी इन साधनों का उपयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

कलांजय के प्रबंधक डॉ. दफौटी ने बताया कि पेशे से डिजाइनर होने के कारण कृति को कला की बेहतर समझ है। उन्होंने युवाओं की कलाकृतियों के बारे में अपनी राय दी और इसे बेहतर बनाने का भी सुझाव दिया। दफौटी ने बताया कि कृति रावत की हौसला अफजाई से युवा कलाकारों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जीआईसी सलानी के कला शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी ने आर्थिक रूप से कमजोर हुनरमंदों को मंच दिलाने के लिए कलांजय की स्थापना की है। कई युवा अपने हुनर और प्रतिभा के बल पर आकर्षक कलाकृतियां बना रहे हैं। यह उनकी आय का भी साधन बन रहा है। कलांजय के कलाकार बगेट और रिंगाल की कलाकृतियां बनाने के साथ नवनिर्मित मकानों में इन वस्तुओं से सजावट का काम भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed