फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kala Utsav Team of Bageshwar

Bageshwar News: राज्य स्तरीय कला उत्सव में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kala Utsav Team of Bageshwar
बागेश्वर। देहरादून में छह से आठ दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले के छात्र-छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसमें जिले से 20 छात्र-छात्राओं के दल ने भागीदारी की। राइंका बागेश्वर के छात्र सार्थक ग्वासीकोटी ने पारंपरिक लोकगीत विधा के बालक वर्ग में, राइंका सलानी की छात्रा मनीषा रावल ने खेल-खिलौने विधा में, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली की छात्रा लक्षिता जोशी ने पारंपरिक लोक वादन विधा में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

बालिका शास्त्रीय गायन विधा में जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा संगीता जोशी, बालिका वर्ग की नाटक विधा में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली की चांदनी कोरंगा द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की नाटक विधा में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली के चंदन भट्ट और खेल-खिलौने विधा में गौरव सिंह दोसाद तृतीय रहे। राज्य स्तर जीतने वाले जिले के तीनों छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव में भागीदारी का मौका मिलेगा। राइंका सलानी के कला शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी ने बताया कि उनके विद्यालय से वर्ष 2016 से कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया है। डीएम अनुराधा पाल, सीईओ गजेंद्र सौन, जिला समन्वयक किरन जोशी, प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, प्रवक्ता संदीप कुमार जोशी, रवि कुमार जोशी, सविता जोशी, आलोक पांडेय आदि ने विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed