{"_id":"5764504d4f1c1b591811bd0e","slug":"kafligar-canter-driver-injured-in-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर में हुई बस की टक्कर से कैंटर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर में हुई बस की टक्कर से कैंटर चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में बस, कैंटर की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक घायल हो गया, हालांकि बस में सवार किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। मोड़ पर हुई भिड़ंत के कारण करीब एक डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
झिरौली थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह नौ बजे दिल्ली से बागेश्वर की ओर आ रही बस और हल्द्वानी को जा रहे कैंटर में काफलीगैर के पास भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कैंटर चालक दीपक कुमार घायल हो गया। बस में सवार किसी यात्री को चोटें नहीं पहुंची।
विज्ञापन
टक्कर से बस, कैंटर के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कुछ छोटे वाहन तो निकल गए लेकिन बड़े वाहनों के निकलने लायक स्थान न होने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर झिरोली से एसओ दीवान सिंह बिष्ट जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों को हटाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इधर मंडलसेरा बाइपास में एक डंपर खेत में पलट गया। मंडलसेरा बाइपास में इन दिनों सड़क निर्माण के लिए सोलिंग करवाई जा रही है। शुक्रवार को निर्माण सामग्री लेकर गया एक डंपर खेतों में पलट गया। इस दुर्घटना में डंपर चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ।