फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kafli non agricultural science center is the best in the state

राज्य में सर्वोत्तम रहा काफलीगैर कृषि विज्ञान केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kafli non agricultural science center is the best in the state
बागेश्वर के कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में प्रमाणपत्र के साथ वैज्ञानिक और कर्मचारी। संवाद न्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर को कृषि तकनीक मूल्यांकन और हस्तांतरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य में सर्वोत्तम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र के प्रभारी डॉ. कमल कुमार पांडे ने बताया कि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक जोनल कार्यशाला के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-1 लुधियाना पंजाब की ओर से केवीके को यह पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने पिछले साल कौशल विकास के तहत दो और कृषकोपयोगी 46 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। केंद्र ने उन्नत बीज और सब्जी के करीब सवा लाख गुणवत्तायुक्त पौधे किसानों को उपलब्ध कराए। 66 हेक्टेयर भूमि पर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन के साथ 500 चूजे भी बांटे। केंद्र ने पारंपरिक कृषि विकास योजना, क्लस्टर प्रथम पंक्ति प्रदर्शन दलहन, तिलहन के अलावा आत्मा परियोजना के तहत चलने वाली गतिविधियों में भागीदारी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, उर्वरक उपयोग जागरूकता कार्यक्रम, ऊर्जा एवं जल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम, गाजर घास उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता ही सेवा आदि कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया। कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जेके बिष्ट ने पुरस्कार मिलने पर केंद्र को बधाई दी है। हरीश जोशी, निधि सिंह, एमपी सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed